अमित शाह का गुजरात दौरा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान वे सोमवार को गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 1,024 करोड़ रुपए की लागत वाली 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में आवास, जल अवसंरचना और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
सभ्यताओं के आदान-प्रदान पर अंतर्राष्ट्रीय फोरम कार्यक्रम
"सभ्यताओं के आदान-प्रदान पर अंतर्राष्ट्रीय फोरम 2026" का आयोजन 9 से 10 नवंबर तक मकाऊ में किया जाएगा। इस दौरान कई देशों और क्षेत्रों की सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ दुनियाभर के विशेषज्ञ और विद्वान एक मंच पर जुटेंगे। वे सभ्यताओं की विरासत, अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के दौर में सांस्कृतिक विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
उत्तराखंड का स्थापना दिवस
9 नवंबर को उत्तराखंड अपना 26वां स्थापना दिवस मनाएगा। इसी दिन साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड देश का 27वां राज्य बना था। इस दिन राज्य के गठन के पीछे हुए लंबे आंदोलन, राज्य की उपलब्धियों और विकास की चुनौतियों पर चर्चा की जा सकती है।