फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: कांग्रेस महासचिव का उत्तराखंड दौरा, अभिषेक शर्मा से जुड़े मामले की दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

Thu, 09 Jul 2026 06:02 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 9 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 9 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी है। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का दूसरा दिन है। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा  से जुड़े मामले में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का ओडिशा दौरा
शुरुआत उपराष्ट्रपति से। भारत सरकार का मत्स्य पालन विभाग गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में 'गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के टिकाऊ तरीकों के लिए प्राधिकरण पत्र (एलओए)' का राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। भारत के उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के टिकाऊ तरीकों के लिए इस प्राधिकरण पत्र का शुभारंभ करेंगे। 

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस दौरान वे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी। इसके साथ ही रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, शिक्षा के क्षेत्र में चर्चा होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 साल के अंतराल के बाद मेलबर्न जा रहे। पीएम मोदी ने आखिरी दौरा नवंबर 2014 में किया था।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल गुरुवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्लूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे। शाम चार बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों व छह बजे पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों के साथ बैठक करेंगे।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

मुख्यमंत्री योगी का बांदा का दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बांदा के दौरे पर रहे सकते हैं।। वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज स्थित गेट पर लगी रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

गृह मंत्रालय  की अहम बैठक
देश में जनसंख्या असंतुलन (डेमोग्राफी चेंज) और अवैध घुसपैठ से जुड़े मामलों पर गुरुवार को गृह मंत्रालय में एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक (DGP) और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हाईब्रिड मोड में शामिल होंगे। 

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा  से जुड़े मामले में सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की ओर से दाखिल पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकार) के प्रोटेक्शन (सुरक्षा) की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। इससे पहले की सुनवाई में हाई कोर्ट ने कहा कि मानहानि (डिफेमेशन) और परसनैलिटी राइट्स के बीच एक बहुत पतली रेखा है। मानहानि से संबंधित विषय-वस्तु में व्यक्तित्व अधिकारों का तत्व भी शामिल हो सकता है। (संंबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग करेगा ऑनलाइन सुनवाई
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग गुरुवार को हरियाणा के विभिन्न जिलों के ईंट-भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी से संबंधित 86 मामलों के निपटारे के लिए एक ऑनलाइन सुनवाई आयोजित करेगा। इस वर्चुअल सुनवाई की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें