दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से
दिल्ली की आठवीं विधानसभा का छठा सत्र शुक्रवार सुबह 11 बजे पुराना सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उपराज्यपाल के आदेश पर इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सदन की बैठकें 7, 10 और 11 अगस्त को होंगी और प्रत्येक बैठक निर्धारित कार्य पूरा होने तक चलेगी। आवश्यकता पड़ने पर कार्यवाही का समय बढ़ाया भी जा सकता है। (संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
8वें केंद्रीय वेतन आयोग की बैठक
8वें केंद्रीय वेतन आयोग की कर्मचारी संगठनों के साथ दो और बैठकें करेगा। ये बैठक 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में होगी। इन बैठकों में कर्मचारी संगठन वेतन बढ़ाने, पेंशन, भत्ते, फिटमेंट फैक्टर, पदोन्नति, करियर में आगे बढ़ने और नौकरी की शर्तों जैसे मुद्दे उठाएंगे। (संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
वस्त्र मंत्रालय 7 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएगा। यह कार्यक्रम भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को संरक्षित करने, बढ़ावा देने और मजबूत करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराएगा। इसके साथ ही यह देश के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में हथकरघा बुनकर समुदाय के अमूल्य योगदान को मान्यता देगा।
इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026 सम्मेलन
9वें इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026 सम्मेलन का 7 और 8 अगस्त, 2026 को आयोजन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आत्मनिर्भर मेडटेक विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा को गति प्रदान करना विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।