नमस्कार! आज है शनिवार, 5 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज 5 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम काॅलेज ऑफ काॅमर्स जा सकते हैं।
राष्ट्रपति राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देंगी
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 48 शिक्षकों को शिक्षक पुरस्कार देंगी। इन शिक्षकों को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सूची जारी करती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
SRCC कॉलेज जा सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम काॅलेज ऑफ काॅमर्स (SRCC) जा सकते हैं। कॉलेज के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं।
आज है शिक्षक दिवस
भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers' Day) मनाया जाता है। यह दिन देश के महान दार्शनिक, शिक्षक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने 1962 से 1967 तक देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। भारत में पहली बार शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1962 को मनाया गया था। बता दें कि उन्होंने 1954 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)