फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: लोकसभा में पीएम मोदी रखेंगे अपनी बात, अंडर-19 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला

Wed, 04 Feb 2026 05:05 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 4 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 4 फरवरी 2026 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखेंगे। वहीं, अंडर-19 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा। 

विज्ञापन

शुरुआत प्रधानमंत्री से। पीएम मोदी चार फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का लोकसभा में जवाब देंगे। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में 2026-27 के केंद्रीय बजट पर 5 से 11 फरवरी के बीच चर्चा होगी। इसके लिए भी कुल 18 घंटे तय किए गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 11 फरवरी को जवाब देने की उम्मीद है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

एमपीसी की बैठक 
बुधवार से मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक शुरू होगी। यह बैठक 6 फरवरी तक चलेगी, जिसके बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा फैसलों की घोषणा करेंगे। पिछली बैठक दिसंबर 2025 में हुई थी। इस दौरान रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई थी। 

राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के छह दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वे बुधवार को रायरंगपुर के महुलडीहा स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भांजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

टी20 विश्वकप का अभ्यास मुकाबला 
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच बुधवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टी20 विश्वकप का अभ्यास मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा। टी20 विश्वकप में अपना अभियान शुरू करने से पहले भारतीय टीम के पास संयोजन देखने और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने का यह आखिरी अवसर होगा।

भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला
भारत और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच बुधवार को वनडे विश्वकप का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला बुलावायो में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। भारत ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने अपने सभी पांच मैच आसानी से जीते हैं, जिसमें सुपर सिक्स चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर 58 रन की जीत भी शामिल है। इसके साथ ही भारतीय टीम अपना छठा खिताब जीतने के करीब पहुंच गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस
हर साल 4 फरवरी को दुनिया भर में 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाना, इसके रोकथाम, जल्दी पहचान और उपचार के लिए प्रोत्साहित करना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें