आज 4 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीय है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु और केरल दौरे पर रहेगे। वहीं, शनिवार को आईपीएल 2026 का पहला डबल-हेडर है।
उपराष्ट्रपति का बिहार दौरा
शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पश्चिमी चंपारण में भितिहरवा गांधी आश्रम भी जाएंगे।
पीएम मोदी का तमिलनाडु-केरल दौरा
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन शनिवार को काम का करेगी बहिष्कार
दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के पहले और तीसरे शनिवार को नियमित कार्य दिवस बनाने के फैसले का विरोध करने का फैसला लिया है। एसोसिएशन 4 अप्रैल से बहिष्कार शुरू करेगा। बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति ने नोटिस जारी कर सदस्यों से अपील की है कि वे पहले और तीसरे शनिवार को अदालत में काम न करें। प्रत्येक अदालत के लिए प्रॉक्सी वकील नियुक्त किए जाएंगे ताकि जरूरी मामलों में व्यवधान न हो। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य
वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का मंचन हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। वहीं, तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई प्रदर्शनियां भी लगेंगी। महानाट्य करीब 1 घंटा 45 मिनट का होगा, जिसमें 175 से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे।
हरियाणा मुख्यमंत्री का फरीदाबाद दौरा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद के दौरे पर हैं। इस दौरान वह शनिवार को सेक्टर 12 एचयूडीए ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली इस रैली में फरीदाबाद के विकास को लेकर कई नई योजनाओं और परियोजनाओं की घोषणाएं किए जाने की संभावना है।
आईपीएल 2026 का पहला डबल-हेडर
आईपीएल 2026 का पहला डबल-हेडर शनिवार को होगा। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इस बीच दिल्ली और मुंबई के मैच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर भारी भीड़ और जाम की आशंका है।