नमस्कार! आज है मंगलवार, 3 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज 3 फरवरी 2026 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज बिहार विधानसभा में नई सरकार का पहला बजट पेश होगा। वही, डब्ल्यूपीएल एलिमिनेटर में दिल्ली और गुजरात के बीच मुकाबला होगा। इसके साथ ही मंगलवार को एनडीए दल की बैठक भी होगी।
विदेश मंत्री का अमेरिका दौरा
विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका दौरे पर हैं। वे वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
बिहार में बजट पेश
मंगलवार को बिहार की नई सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। इससे पहले सोमवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
अंडर 19 में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मुकाबला
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी। दूसरे सेमीफाइनल में 4 फरवरी को भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होना है।
अमृत उद्यान
राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान मंगलवार से 31 मार्च तक आम जनता के लिए खुल रहेगा। आम जनता सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान में जा सकेगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)