फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: चिंटू- भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है? मिंटू का जवाब सुनकर पेट पकड़ कर लगाएंगे ठहाके

Fri, 28 Mar 2025 03:58 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: हंसना और खिलखिलाना सेहतमंद जीवन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह न केवल मन को शांत रखता है, बल्कि शरीर की ऊर्जा भी बढ़ाता है और तनाव व चिंता जैसी मानसिक समस्याओं के जोखिम को कम करता है।
विज्ञापन
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Comedy Jokes: हंसना और खिलखिलाना सेहतमंद जीवन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह न केवल मन को शांत रखता है, बल्कि शरीर की ऊर्जा भी बढ़ाता है और तनाव व चिंता जैसी मानसिक समस्याओं के जोखिम को कम करता है। वास्तव में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मन का स्वस्थ रहना जरूरी है, और इसके लिए जरूरी है कि आप खुश रहें और हंसते रहें। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। आइए पढ़ते हैं।

विज्ञापन


एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज्जा मांग रहा है।

वायरल जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू – भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है?
मिंटू – अरे जाता हूं, लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं
चिंटू – क्यों भाई? ऐसा कौन सा स्कूल है?
मिंटू– कन्या स्कूल।

वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू का सिर फट गया,
मंटू- यार, ये कैसे हो गया?
पप्पू- अब क्या बताऊं यार, मैं पहले जूते से ईंट फोड़ रहा था तभी
सुमित ने कहा कभी अपनी खोपड़ी भी काम में ले लिया करो,
फिर क्या खोपड़ी ही फूट गई।

मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक बार बंता की टूटी हुई टांग देख कर संता, बंता से पूछता है;
संता: तुम्हारी टांग कैसे टूट गई?
बंता: क्या बताऊं यार, कल दारू कम पी थी ना इसलिए
संता: क्या मतलब, दारू कम पीने से टांग कैसे टूट सकती है?
बंता: सीधी सी बात है, अगर मैंने अच्छे से पी होती तो मैं ठेके पर ही लुढ़क गया होता, अब चूंकि कम पी थी इसलिए घर की ओर चल पड़ा और रास्ते में एक गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन

मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार सोनू को जोर-जोर से रोता हुआ देख मोनू ने उस से पूछा;
मोनू: तुम क्यों रो रहे हो?
सोनू: मेरे पड़ोसी रामू का हाथी मर गया है।
मोनू: तो तुम क्यों रो रहे हो, क्या तुम उस हाथी से बहुत प्यार करते थे?
सोनू: नहीं
मोनू: तो फिर तुम क्यों रो रहे हो?
सोनू: मुझे उसकी कब्र खोदने का काम मिला है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें