जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी इतनी
भयंकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली और स्टूल पर चढ़कर
फंदा पंखए में डालने की कोशिख करने लगा।
पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर) - हो गया क्या, जो
करना चाह रहे हो? जरा जल्दी करो, देर मत
लगाओ, मुझे स्टूल की जरूरत है।