टीचर : मैं दो वाक्य दूंगा उसमें आपको अंतर बताना है...
पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए...
दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े...
पप्पू : पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है...
और दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है...
-------------
फेकू- पप्पू, जल्दी से टीवी चालू कर, 30 फीट का सांप दिखा रहे हैं
पप्पू- अरे फेकू, नहीं देख सकते हम
फेकू- क्यों?
पप्पू- क्योंकि हमारा टीवी 21 इंच का है ना...
बॉयफ्रेंड: व्हाट्सएप अपडेट कर लो।
गर्लफ्रेंड: कैसे करते हैं?
बॉयफ्रेंड: प्ले स्टोर पर जाओ और वहां से कर लो।
गर्लफ्रेंड: हमारे गांव में प्ले स्टोर नहीं है, जनरल स्टोर है, वहां से कर लूं।
-------
पति सारी रात गायब रहने के बाद सुबह घर पहुंचा...
पत्नी ने गुस्से में कहा- अब सुबह के सात बजे किसलिए आए हो?
पति- सुबह को किसलिए आते हैं, नाश्ता करने के लिए...
प्रोफेसर : 'हाथ कंगन को आरसी क्या' का मतलब समझाएं
पप्पू : जो महिलाएं हाथ में कंगन पहन कर गाड़ी चलाती हैं,
पुलिस उनसे आर सी नहीं मांगती है
प्रोफेसर साहब ने सारी किताबों को आग लगा दी
--------
प्रश्न- विवाह क्या है?
जवाब- अजी सुनते हो, से लेकर ... बहरे हो गए हो क्या ..... ????? तक का सफर .!!
---------
प्रश्न : पत्नी क्या है?
उत्तर : पत्नी उस शक्ति का नाम है जिसके घूरने भर से देखने पर टिंडे की सब्जी में पनीर का स्वाद आने लगता है...
- फोटो : Social Media
एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट छत पर खड़ा था…
पड़ोसी: तो बेटा अब आगे क्या सोचा है?
स्टूडेंट- बस अंकल, टंकी भरते ही मोटर बंद कर दूंगा
-----------
शराबी की मजेदार शायरी...
मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके हौसलों में जान होती है...
.
.
.
और बंद ठेके से बोतल उन्हीं को मिलती है, जिनकी ठेकेवाले से पहचान होती है!