रणवीर और दीपिका ने कोंकणी और सिंधी दोनों रीति-रिवाजों से शादी की। इस शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही थे। दोनों ने अपनी शादी 'नो इंटरनेट' जोन में की, ताकि शादी की तस्वीरें लीक न हों।
रणवीर और दीपिका दोनों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसपर लोगों की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कुछ लोगों ने दोनों को शादी की मुबारकबाद दी है, तो वहीं कुछ लोगों ने इसपर चुटकी भी ली है।