फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: LPG के बढ़ते दामों को लेकर रेस्टोरेंट ने ट्रंप पर कसा तंज, कहा- नारंगी बालों वाला आदमी जिम्मेदार

Mon, 23 Mar 2026 07:01 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: पुणे के कोथरूड स्थित एक रेस्टोरेंट ने अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा है। अब रेस्टोरेंट पर लगाया पोस्ट वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
LPG के बढ़ते दामों को लेकर रेस्टोरेंट ने ट्रंप पर कसा तंज - फोटो : ANI/एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Post: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच भयानक युद्ध छिड़ा हुआ है। इस युद्ध का भारत से कोई दूर-दूर तक कोई नाता भी नहीं है। लेकिन इसका प्रभाव भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। भारत में युद्ध की वजह से लोगों को LPG सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है। इस युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में आर्थिक संकट आ सकता है। अब इस बीच पुणे के रेस्टोरेंट के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

विज्ञापन


पुणे के कोथरूड पर यह रेस्टोरेंट स्थित है। रेस्टोरेंट ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप की चुटकी लेते हुए नोटिस लगाया है। उसने इसमें डोनाल्ट ट्रंप को नारंगी बालों वाला मूर्ख कहा है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर किया गया यह व्यंगात्मक नोटिस वायरल हो गया है और लोगों को हंसा रहा है। रेस्टोरेंट मालिक ने नोटिस मराठी और अंग्रेजी में लिखा हुआ है।

मराठी में लिखा है, नारंगी केसाच्या मुर्ख माणगानी केलेल्या मुद्धा मुळे कच्या तेलाच्या भावात बाड झाल्या कारणाने प्लास्टिक कंटेनर व गॅस च्या किमती बाडल्या आहेत, म्हणून मधीन वर 21 मार्च पासून लागू होत आहेत, कृपया सहकार्य करा नाहीतर युद्ध थांबवा। इसका हिंदी में मतलब है कि एक मूर्ख नारंगी बालों वाले व्यक्ति ने हालिया युद्ध शुरू किया है। इसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। इसके बाद एलपीजी और प्लास्टिक की कीमतें भी बढ़ी हैं। इसलिए, नई दरें 21 मार्च से प्रभावी होंगी। कृपया सहयोग करिए या युद्ध को रोकने में सहायता करें। 
विज्ञापन


 

US-Israel-Iran War: दुनिया में परमाणु युद्ध का खतरा? क्या सच होने वाली है बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी

इस नोटिस ने व्यंगात्मक की वजह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसमें यह दिखाई देता है कि कैसे छोटे व्यापार को अब वास्तविक तौर पर वैश्विक समस्या प्रभावित कर रही है। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से एलपीजी की कीमतें बढ़ती हैं। इसका सीधा प्रभाव रेस्टोरेंट पर पड़ता है, क्योंकि उन्हें हर दिन खाना पकाने के लिए एलपीजी की जरूरत पड़ती है। 

Viral Video: बाइक चलाते शख्स को देख उड़ जाएंगे आपके होश, लोग बोले- ये है असली खतरों का खिलाड़ी

सोशल मीडिया पर @SMahashur नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा-  नोटिस का मसौदा तैयार करने वाले को पूरे अंक दिए जाते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें