हालांकि मोबाइल डाटा इस्तेमाल करने के लिहाज से हम भारतियों ने अमेरिका और चीन को बहुत पीछे छोड़ दिया है। बीते पांच साल के दौरान देश में मोबाइल डाटा की प्रति व्यक्ति खपत 24 गुना बढ़ी है और उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी की बदौलत अगले पांच साल में इसके बढ़कर दोगुना होने की उम्मीद है।
2022 तक 90 करोड़ के पार पहुंच जाएगी डाटा उपभोक्ताओं की संख्या
- साख निर्धारक एजेंसी क्रिसिल की एक रिपोर्ट बताती है कि 2022 तक डाटा उपभोक्ताओं की संख्या भारत में दोगुनी होकर 90 करोड़ के पार पहुंच जाएगी, जिससे कुल डाटा खपत में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना है। इसमें कहा गया है कि डाटा उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के साथ दूरसंचार कंपनियों को प्रति उपभोक्ता अधिक डाटा खपत के लिए तैयार रहना होगा।
रिपोर्ट से यह बात भी सामने आई है कि देश में कुल डाटा खपत का करीब 80 फीसदी वीडियो पर खर्च होता है, जबकि चीन में यह 77 प्रतिशत है। यहां लोग सबसे अधिक वीडियो हिंदी भाषा में देखते हैं। वीडियो देखने में होने वाले कुल डाटा खपत का करीब 60 फीसदी हिंदी वीडियो और 35 फीसदी अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का वीडियो देखने में होता है।
देखिए वीडियो-