एक गधा घबराकर जंगल में भागे जा रहा था, भागे जा रहा था..
उसे देखकर एक चूहे ने पूछा – “क्या हुआ, कहां भागे जा रहा है भाई ??”
गधा – ‘अरे ! वहां शेर ने किसी आदमी की वारदात कर दी है, उसे पकड़ने जंगल में पुलिस आई है ।”
चूहा – “पर तू क्यों भाग रहा है, तू तो गधा है न”
गधा – “लगता है, तू नया है, ये भारत है बेटा…
पकड़े गए तो 10-20 साल तो अदालत में यहीं साबित करने में लग जाएंगे कि,
“मैं शेर नहीं, गधा हूं…”