स्कूल में भयंकर आग लग गयी
बच्चे- मजा आ गया यारों, अब कल से स्कूल नहीं आना पड़ेगा.
पर गप्पू उदास था और टीचर ने गप्पू को उदास देखकर पूछा…..
टीचर गप्पू से- सब स्कूल के जलने पे खुश हैं बस तुम ही दुखी हो, ये देखकर मुझे अच्छा लगा.
गप्पू- मैं ये सोचकर दुखी हूं कि भगवान ने मेरी आधी इच्छा पूरी की. स्कूल तो जल गया पर आप जिंदा बच गए इसलिए एक किलो की जगह मैं आधा किलो ही लड्डू ही भगवान को चढ़ाऊंगा.
-------------------------------------
पत्नी- चलो एक खेल खेलते हैं. मैं छुपती हूं और आप मुझे ढूंढ़ना.
अगर आपने ढून्ढ लिया तो मैं आपके साथ शॉपिंग करने चलूंगी.
पति- और अगर नहीं ढून्ढ पाया तो?
पत्नी- ऐसा मत कहो जानू, बस दरवाज़े के पीछे ही छुपूंगी
---------------
एक बार विज्ञान की शिक्षिका ने पप्पू से पूछा, “पप्पू बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था?”
पप्पू- नील आर्मस्ट्रांग
शिक्षिका- शाबाश, और दूसरा?
पप्पू- दूसरा भी उसी ने रखा होगा मैडम, लंगड़ा थोड़े ना था वो
-----------------
पति और पत्नी का ज़ोरदार झगड़ा होता है.
पति गुस्से से- तेरी जैसी 50 मिलेंगी
….
….
पत्नी हंसके- अभी भी मेरी जैसी ही चाहिए!!
--------------------------
लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए
लड़की वाले- कितना कमा लेते हो?
लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया
लड़की वाले- फिर क्या हुआ?
लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हेंग हो गया
और सारी कमाई चली गयी