एक बड़े शहर में "Get Husband" नामक एक स्टोर खुला। यह 6 मंजिला स्टोर था और हर मंजिल पर हसबैंड पसंद किया जा सकता था।
पहली मंजिल से आगे बढ़ते जाने पर और बढ़िया हसबैंड
की गारंटी थी। हर मंजिल पर लिखा था कि वहां किन विशेषताओं वाले
आदमी मिलेंगे।
एक महिला हसबैंड पसंद करने उस स्टोर में गयी।
पहली मंजिल--- इन पुरुषों के पास
नौकरी है।
महिला आगे बढ़ गई और दूसरी मंजिल पर पहुंची।
दूसरी मंजिल--- इन पुरुषों के पास
नौकरी भी है और ये बच्चों को भी प्यार करते हैं। महिला और आगे बढ़ी।
तीसरी मंजिल--- इन पुरुषों के पास नौकरी है। ये बच्चों को प्यार भी करते हैं और बहुत खूबसूरत भी हैं।
"वाह"....महिला ने सोचा लेकिन वह और आगे बढ़ी।
चौथी मंजिल--- इन पुरुषों के पास
नौकरी है। ये बच्चों को प्यार करते हैं। बहुत खूबसूरत भी हैं और ये घरेलू कामों में हांथ भी बंटाते हैं।
" वाह, और मुझे क्या चाहिए? "
उसने सोचा लेकिन वह और आगे बढ़ी।
पांचवीं मंजिल--- इन पुरुषों के पास नौकरी है। ये बच्चों को प्यार करते हैं। बहुत खूबसूरत हैं। घरेलू कामों में हाथ भी बंटाते हैं और
बहुत रोमांटिक मिजाज के भी हैं।
महिला वहां बहुत खुश हुई। थोड़ा रुकी लेकिन फिर आगे बढ़ गई और छठवीं मंजिल पर पहुंची।
छठवीं मंजिल पर लिखा था--- आप इस छठवीं मंजिल की विजिटर नंबर
31,456,012 हैं। इस मंजिल पर कोई पुरुष नहीं है। इस मंजिल पर आप अकेली हैं जो इस बात का सबूत है
कि संतोष करना औरत के लिए असम्भव है।
( हसबैंड स्टोर में शापिंग के लिए आने का बहुत-बहुत धन्यवाद )
उपरोक्त स्टोर के मालिक ने ही एक और स्टोर,
इसी स्टोर के सामने सड़क के पार खोला।
नाम था " Get Wife "
पहली मंजिल पर लिखा था--- ये
स्त्रियां पुरुषों की सुनती हैं।
.
.
.
.
.
.
दूसरी।
तीसरी।
चौथी।
पांचवीं और
छठवीं मंजिल पर विजिट के लिए
कभी भी कोई पुरुष
नहीं गया...