जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------
अध्यापक - 'भाईचारा' शब्द का प्रयोग करते हुए कोई
वाक्य बनाओ...!!!
चिंटू - मैंने दूध वाले से पूछा, तुम दूध इतना महंगा
क्यों बेचते हो तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है...!!!
---------------------------------
पप्पू नेपाली से - तुम अमेरिकन हो.?
नेपाली - नहीं, मैं नेपाल का हूं.!
पप्पू - नहीं, तुम अमेरिकन हो.!
नेपाली - नहीं भाई, मैं नेपाल का हूं.!
पप्पू - नहीं, तुम अमेरिकन हो...
नेपाली (गुस्से में) - हां, मैं अमेरिकन हूं.!
.
.
पप्पू - लेकिन, लगते तो नेपाली जैसे हो...!!!
जोक्स
एक बार फिर पप्पू बोर्ड की परीक्षा में
टॉप होते-होते बचा...!!!
प्रश्न - नाइन (nine) किसे कहते हैं..??
::
पप्पू - नाई की लुगाई को नाइन कहते हैं...!!!
जोक्स
संता की शादी एक नर्स से हो गयी...
बंता - और संता, कैसी कट रही है...?
संता - पूछ मत यार, जब तक सिस्टर न कहो
बोलती ही नहीं...!!!
Jokes
पुलिस दरवाजा खटखटाते हैं...
संता - कौन दरवाजा खटखटा रहा है..???
पुलिस - हम पुलिस हैं,
दरवाजा खोलो...!!!
संता - क्यूं खोलूं...?
पुलिस - कुछ बात करनी है,
संता - तुम लोग कितने हो...?
पुलिस - हम 3 हैं...!!
संता - तो आपस में बात कर लो,
मेरे पास टाइम नहीं है...!!!
संता स्कूल आता है...!!
1 काला और 1 सफेद जूता पहनकर...!
टीचर - घर जाओ और जूते बदल कर आओ..!
.
.
संता - कोई फायदा नहीं,
वहां भी एक काला और एक सफेद जूता ही रखा है...!!!
---------------------------------
विदेश यात्रा से लौटकर आये संता ने अपनी बीवी से पूछा-
क्या मैं विदेशी जैसा दिखता हूं?
बीवी - नहीं तो
संता - तो फिर लंदन में एक औरत क्यों पूछ रही थी कि
मैं विदेशी हूं...!!!
joke smiley
संता बड़ी देर से अपने कमरे में कुछ ढूंढ़ रहा था,
परेशान होकर उसकी पत्नी बोली-
तुम इतनी देर से क्या ढूंढ़ रहे हो?
संता - हिडन कैमरा !
पत्नी - तुम्हें ऐसा क्यों लगा इस कमरे में हिडन कैमरा लगा है?
संता - अगर यहां हिडन कैमरा नहीं लगा होता तो
टीवी में आ रहे इस आदमी को कैसे पता होता कि
हम स्टार प्लस देख रहे हैं...
बार-बार 'आप देख रहे हैं स्टार
प्लस' क्यों बोल रहा है?