मुकदमा जीतने के बाद जज साहब ने बुजुर्ग को बधाई देते हुए कहा- 'बाबा आप केस जीत गए।' बुजुर्ग- राम तनै इतनी तरक्की दे कि तू दरोगा बण जा। वकील बोले- रे ताऊ! "जज" तो "दरोगा" तै बहुत बड़ा होए हैं। बुजुर्ग बोले- ना रै मेरी नज़र मा तो दरोगा बडा है। वकील: वो कैसे? बुजुर्ग: जज ने मुकदमा खत्म करै मे दस साल लगा दिये जबकि दरोगा जी शुरू म ही कह रहे थे 'पांच हजार रुपया दे दयो, दो दिन मे मामला रफा दफा कर दूंगा', तो हुए ना दरोगा जी जज से भी बड़े।