फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरवा दिया पठान ने!

विज्ञापन
Cart
विज्ञापन

विज्ञापन
पठान अपनी बैलगाडी में अनाज के बोरे लादकर शहर ले जा रहा था। अभी गांव से निकला ही था कि एक गड्ढे में उसकी गाड़ी पलट गई। पठान गाड़ी को सीधी करने की कोशिश करने लगा। थोड़ी ही दूर पर एक पेड़ के नीचे बैठे राहगीर ने यह देखकर आवाज दी, "अरे भाई, परेशान मत हो, आ जाओ मेरे साथ पहले खाना खा लो फिर मैं तुम्हारी गाड़ी सीधी करवा दूंगा।"

पठान: धन्यवाद, पर मैं अभी नहीं आ सकता। मेरा दोस्त बशीर नारा हो जायेगा।

राहगीर: अरे तुझसे अकेले नहीं उठेगी गाड़ी। तू आजा खाना खा ले फिर हम दोनों उठाएंगे।

पठान: नहीं, बशीर बहुत गुस्सा हो जायेगा।

राहगीर: अरे मान भी जाओ। आ जाओ तुम मेरे पास।

पठान: ठीक है आप कहते हैं तो आ जाता हूँ।

पठान ने जमकर खाना खाया फिर बोला, "अब मैं चलता हू गाड़ी के पास और आप भी चलिए। बशीर गुस्सा हो रहा होगा।"

राहगीर ने मुस्कुराते हुए कहा, "चलो पर तुम इतना डर क्यों रहे हो? वैसे अभी कहां होगा बशीर?"

पठान: गाड़ी के नीचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें