फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्न भी हर काम नहीं कर सकता!

Wed, 18 Apr 2018 08:39 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jokes
विज्ञापन
एक बार संता को रास्ते में एक चिराग मिला तो उसने सोचा कि, "क्यों ना चिराग रगड़ कर देखूं शायद इसमें से कोई जिन्न ही निकल आये"।
विज्ञापन


यह सोच कर संता ने चिराग रगडा, तो उसमे से धुंए के साथ एक जिन्न निकल कर आया और संता से बोला।

जिन्न: क्या हुकुम है मेरे आका? 

संता: मेरे बैंक खाते में 100 करोड़ रूपए जमा करा दो। 

जिन्न: यह तो थोडा मुश्किल काम है आका कोई और हुकुम करें। 

संता: तो ठीक है मेरे घर से लेकर अमेरिका तक सीधी सड़क बना दो। 

जिन्न: आका यह काम भी थोडा नामुमकिन सा है कोई और आदेश करें? 

जिन्न की बात सुन कर संता ने ठंडी सी आह भरते हुए कहा, "अच्छा चलो कम से कम मेरी बीवी को थोड़ी सी अक्ल देकर समझदार तो बना दो"। 

संता की बात सुन कर जिन्न तपाक से बोला, "आका सड़क सिंगल लेन बनानी है या डबल लेन"?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें