फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंटी के पुछने पर लड़की ने दिया ऐसा जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 02 Aug 2020 12:07 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन


---------------------------------------------

पति ने नई कार खरीदी और सोचा कि
बीवी को सरप्राइज दिया जाए।
.
घर में पहुंचते ही बीवी को जोर से आवाज देते हुए बोला...
डार्लिंग, तुम्हारा इतने सालों का सपना आज पूरा हो गया। 
.
.
बीवी दौड़ती हुई रसोईघर से बाहर आई और चिल्लाई, हाय...हाय!
सासू मां को क्या हो गया, सुबह तो अच्छी खासी थीं...!!!

Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू ने एक कवि से पूछा- परिवर्तन की परिभाषा क्या है? 
.
तो...
.
कवि ने उत्तर दिया - जो कभी लिपट जाया करती थी बादलों के गरजने पर,
वो आज बादलों से भी ज्यादा गरजती है...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
आंटी (एक लड़की से) - बेटा, शादी हो गई तुम्हारी? 
.
.
लड़की - जी आंटी। 
.
आंटी - लड़का क्या करता है? 
.
.
लड़की - अफसोस करता है आंटी...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें