संता का सर फट गया….
डॉक्टर - ये कैसे हुआ?
संता - मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
एक आदमी ने मुझसे कहा, 'कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।'
एक मोटरसाइकिल वाले ने पता पूछने के लिए संता को रोका और पूछा...
जरा सुनिये, मुझे लाल किला जाना है ?
संता - तो जा ना भाई,
ऐसे हर किसी को बताते जायेगा तो पहुंचेगा कब ??
संता ने एक हलवाई की दुकान पर आधा किलो जलेबी लेकर खाई
और बिना पैसे दिए जाने लगा...
दुकानदार बोला - अरे जलेबी के पैसे तो देता जा...
संता - पैसे तो नहीं हैं...
इस पर दुकानदार ने अपने नौकर को बुला कर संता की भरपूर पिटाई करवा दी।
पिटने के बाद संता उठा और हाथ पैर झाड़ते हुए बोला- इसी भाव पर एक किलो और तौल दो!!!
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला- नया फोन कब खरीदा?
संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है!
बंता - गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता - रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते..!
आज मौका मिला तो उठा लाया!!
भिखारी - 5 रुपये का सवाल है बाबा !
संता - पूछो, शायद मुझे आता हो।
भिखारी - बेहोश …..संता rocks….
------------------------------
संता - तुम ऑपरेशन कराये बिना ही अस्पताल से क्यों भाग गये ?
बंता - नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा..
ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है!
संता - तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स !
बंता - अरे यार वो मुझसे नहीं, ये बात डॉक्टर से कह रही थी !!!