फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नाराज पप्पू ने कही ऐसी बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 05 Aug 2020 10:03 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन


---------------------------------------------

बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है? 
.
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
.
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना,
नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!!!

Jokes - फोटो : Pixabay

एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था, 
तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला। 
.
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था,
जिसपर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
.
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है,
जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती। 
.
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया!
.
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे। 
.
पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला - क्या? किधर?
मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें