फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के रिसेप्शन में गए पप्पू को मिली धमाकेदार सीख, पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 14 Oct 2019 06:53 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


---------------------- 

लड़की (मैकेनिक से) - भैया स्कूटी का ब्रेक खराब हो गया है! 

मैकेनिक - ब्रेक तो ठीक है मैडम,
आपका सैंडल घिस गया है...
इसलिए गाड़ी नहीं रूक पा रही!!!

Jokes - फोटो : Pixabay
पत्रकार - 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं...! 
इस प्यार का राज क्या है...? 

बूढ़ा - बेटा, 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था,
आज तक पूछने की हिम्मत नहीं हुई...
इसलिए डार्लिंग बोलता पड़ता है!!! 
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू एक शादी के रिसेप्शन में गया...

वहां आइसक्रीम देकर माथे पे बहुत ही सुंदर तिलक कर रहे थे।

पप्पू ने कहा कि आपके परिवार में ये बहुत ही सुंदर और अच्छा रिवाज है, 

तो उन्होंने बताया कि
ये कोई रिवाज नहीं है...

ये तो इसीलिये है कि
अगर कोई दूसरी बार आइसक्रीम के लिये आता है तो तुरंत पता चल जाए...!!! 

ऐसे ही लोग 10-10 कप आइसक्रीम उड़ा देते हैं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें