फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है? पप्पू का जवाब सुनकर टीचर हो गए बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 15 May 2019 08:29 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
joke
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


--------------------------- 

टीचर - तुम कल स्कूल क्यों नहीं आये थे ?

लड़का - जी वो,
कल मेरे घर में पूजा थी

टीचर - तो परसों क्यों नहीं आये थे ?

लड़का - जी परसों मेरे घर में प्रिया थी 

टीचर बेहोश!!! 

जोक्स
टीचर - दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है ?

पप्पू - सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये

तो स्कूल की हालत खराब हो जाएगी, इसे कहते हैं 'दुर्दशा'

और इतनी आग लगने पर भी आप जिंदा बच गए तो

ये होगा हमारा 'दुर्भाग्य'!!!  

टीचर बेहोश!!! 

Jokes
लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे

पापा - बेटा लड़की वाले आ रहे हैं
उनके सामने थोड़ी लम्बी-लम्बी फेंकना

लड़की वालों के आते ही…

बेटा - पापा जरा चाबी देना
वो ट्रेन धूप में खड़ी है
अंदर कर देता हूं

पापा बेहोश 

- फोटो : YouTube
जैसे ही पप्पू नई शर्ट पहनकर ऑफिस गया

बॉस - वाह नई शर्ट…..
तुमने खरीदी है क्या ?

पप्पू - नहीं सर…. भैया ने गिफ्ट में दी है

बॉस - ओह्ह अच्छा…
मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा मैं...!!! 
विज्ञापन

joke smiley
एक लड़का अपने अनपढ़ पिता से- 
'पिताजी हिमालय कहां है?'

पिता - बेटा अपनी मां से पूछो, 
तुम्हारी मां ही सारे सामान इधर के उधर रख देती है...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें