फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की धमाकेदार बात सुन पप्पू हुआ हैरान, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 22 Feb 2020 07:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन


---------------------------------------------    

मास्टर जी पप्पू का लंच खा गए...

मास्टर जी - बेटा घर जाकर मेरा नाम तो
नहीं बताओगे न...? 

पप्पू (मासूम आवाज में) बोला - जी मैं
कह दूंगा कुत्ता खा गया...!

मास्टर साहब बेहोश...

Trending Videos

Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की - तुमने बहुत ही अच्छा फेशियल कर दिया। 
कितने साल का अनुभव है तुम्हें??

ब्यूटी पार्लर वाली बोली - आज को पार्लर में
मेरा पहला दिन है, पहले बर्तन मांजती थी...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
मार्केट में पप्पू को उसकी गर्लफ्रेंड मिल गई...
पूछने लगी- कैसे हो? 

पप्पू बोला - ठीक हूं, बच्चों को ट्यूशन से लाता हूं,
ऑफिस से आते वक्त सब्जी ले आता हूं,
बीवी को शॉपिंग करवा देता हूं,
कभी-कभी उसकी डांट भी सुन लेता हूं...!

गर्लफ्रेंड बोली - गलती हो गई रे,
तेरे को ही हां बोलना चाहिए था...!!! 

पप्पू हैरान...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें