फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: कंजूस आदमी ने केले वाले से कह दी ऐसी बात, बेचारा वही हो गया बेहोश

Mon, 30 Dec 2019 08:50 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


--------------------------------------------  

पप्पू - पता है, दुनिया का सबसे सस्ता मजदूर कौन है?

गप्पू - कौन? 

पप्पू - पति, जिसे जिंदगी भर इस भ्रम में रखा जाता है कि 
वो पूरे घर का मालिक है...!!!

Jokes - फोटो : Pixabay
एक आदमी ने भगवान से पूछा - आपके लिए करोड़ों साल कितने होते हैं?

भगवान - एक सेकंड के बराबर!

आदमी - और करोड़ों रुपये?

भगवान - एक फूटी कौड़ी के बराबर!

आदमी - तो क्या आप मुझे एक फूटी कौड़ी दे सकते हैं?

भगवान - क्यों नहीं , रुको एक सेकेंड...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
कंजूस आदमी - एक केला कैसे दिया?
केलेवाला - एक रुपये का।

कंजूस आदमी - 60 पैसे का देता है?
केलेवाला - 60 पैसे में तो सिर्फ छिलका मिलेगा।

कंजूस आदमी - ले फिर 40 पैसे, छिलका रख ले और केला दे दे...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें