फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॅाक्टर ने महिला को दिया धमाकेदार जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 30 Dec 2020 10:11 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत
इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद
गुलाम, बेगम और बादशाह!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
बंता- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो? 
संता (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 केले खा सकता हूँ।
बंता ने हँसते हुए जवाब दिया- गलत जवाब दोस्त,
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा !?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो। 
संता घर पहुंचा और जाते ही बीवी से सवाल किया
तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो?
बीवी- मैं 4 केले खा सकती हूँ।
संता (निराश स्वर में बोला)- अगर 6 कहती तो
एक मस्त चुटकुला सुनाता तुझे..
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो,
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं...

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
ये वो दौर है जनाब
जहां इंसान गिर जाए तो
हंसी निकल जाती है
और मोबाइल गिर जाए तो
जान निकल जाती है..
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में
बातें करने लगे हैं! क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का
मौका दीजिए!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें