एक महिला ने नाटक में झगड़ालू पत्नी का सफल अभिनय किया.
लोगों ने उसे बहुत पसंद किया.
नाटक के बाद एक पत्रकार ने उससे पूछा - पहली बार में आपके सफलतम अभिनय का रहस्य क्या है?
महिला बोली - इसमें कोई खास बात नहीं.
मंच पर अपने कलाकार साथी के साथ बोलते समय मैंने मन में यही सोच लिया था,
वास्तव में अपने पति से बात कर रही हूं...!!!
एक बार एक शादीशुदा जोड़े के यहां एक पति-पत्नी मेहमान बनकर आए
दोनों मियां -बीवी ने बढ़-चढ़कर उनका स्वागत किया चार-पांच दिन बाद वे चले गए
पत्नी ने ( पति से पूछा ) - क्यों जी, वे तुम्हारे कौन से रिश्तेदार थे?
इतना सुनते ही पति बेहोश हो गया.
होश में आने के बाद उसने कहा,
मैं तो समझ रहा था कि वो तुम्हारे रिश्तेदार हैं!!!
खाना खाने के बाद पति ने अपनी सुशिक्षित पत्नी से पूछा, क्यों जी, अब आप क्या करेंगी?
पत्नी - कोई खास काम नहीं. यही कुछ पढूंगी, रेडियो सुनूंगी, वगैरह-वगैरह...
पति - ठीक , जब आप वगैरह-वगैरह पर आएं,
तब कृपया मेरी कमीज के बटन टांकना न भूलिएगा...!!!
वकील - आपकी उंगली रेल के दरवाजे से दबकर कट गई और
इसके लिए आप रेलवे पर पचास हजार रुपये हर्जाने का दावा करना चाहती हैं ?
महिला - जी हां
वकील - लेकिन यह किस प्रकार साबित किया जाएगा कि आपकी उंगली की कीमत पचास हजार रुपये थी ?
महिला - क्योंकि उस उंगली पर ही मैं अपने पति को नचाया करती थी, चाहे तो पूछ लीजिए...!!!
--------------------------
पति (पत्नी से बोला) - आज सुबह पता नहीं किसका मुंह देखकर उठा था कि दिन का खाना नसीब नहीं हुआ ?
पत्नी बोली - मेरी मानो , बेडरूम में लगे आइने को हटा दो,
वरना रोजाना यही शिकायत रहेगी...!!!