फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर 'शोले' का बुखार, फिर हुआ रिश्ता तार-तार, पढ़िए ये मजेदार जोक्स

Fri, 13 Sep 2019 09:22 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------------------ 

दो बुजुर्ग अदालत में तलाक के लिए गए...

जज ने पूछा - इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप? 

महिला बोली - जज साहब! मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं। 

जज ने पूछा - वो कैसे? 

महिला ने कहा - इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं...
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो ये अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...!!!

joke
टीचर - 15 फलों के नाम बताओ...

चिंटू - आम, सेब, पपीता...

टीचर - गुड, 12 का और बताओ...

चिंटू - एक दर्जन केला...!!!
विज्ञापन

joke smiley
एक परिवार सिनेमा हॉल में शोले फिल्म देख कर घर आया... 

पति मजाकिया मूड में अपनी पत्नी से बोला- नाच बसंती नाच...

फिल्म का जोश सभी के रग-रग में दौड़ रहा था...

बच्चे बोल पड़े - मम्मी इस कुत्ते के सामने मत नाचना...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें