जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
मरीज - डॉक्टर साहब, मैं घर जाने के लिए जब भी सीढ़ियां चढ़ता हूं,
तो रोजाना मेरा सांस फूलने लगती है!
.
डॉक्टर - मैं कुछ दवाई दे रहा हूं, उन्हें समय पर खाना और
रोजाना व्यायाम करना।
.
मरीज - डॉक्टर साहब, फुटबॉल और क्रिकेट तो मैं रोज खेलता हूं!
.
डॉक्टर - अच्छा... कब और कितनी देर खेलते हो?
.
मरीज - सुबह और शाम दोनों टाइम जब तक
फोन की बैटरी चार्ज रहती है...!!!