पप्पू - GF का मतलब जानते हो?
गप्पू - हां, गर्लफ्रेंड...
पप्पू - नहीं, कुछ और भी होता है!
गप्पू - वो क्या...?
पप्पू - GF का मतलब होता है
'गोबर फेंकने वाली'...!!!
कर्मचारी (अपने बॉस से) - सर, कल से मैं
सात बजे घर चला जाऊंगा...!
बॉस - क्यों?
कर्मचारी - आपकी नौकरी से घर का गुजर नहीं चलता,
रात को रिक्शा चलाता हूं इसलिए...
बॉस (भावुक होकर) - बस कर पगले, रूलाएगा क्या...
कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना,
मैं रात को पावभाजी का ठेला लगाता हूं...!!!