फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक का डिब्बा नहीं मिलने पर पत्नी ने पति को बोली ऐसी बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 11 Aug 2020 02:23 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन


---------------------------------------------
पप्पू सिर पर हाथ धरे बैठा था।
पास से गुजर रहे उनके एक मित्र ने पूछा…
.
क्या हुआ भाई, परेशान क्यों बैठे हो...?
.
पप्पू ने कहा - यार क्या बताऊं, दो टन का एसी खरीदा था।
घर जा कर तौला तो 62 किलो का ही निकला…!!!

Trending Videos

Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - चाय बनाऊं?
.
पति - हां ठीक है।
.
पत्नी - अदरक वाली...?
.
पति - ओके...
.
पत्नी - पुदीना डालूं?
.
पति - हां, ठीक है।
.
पत्नी - तुलसी? सेहत के लिए अच्छी होती है...!!!
.
पति: एक काम कर, राई और जीरा
डाल के तड़का भी लगा दे...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी खाना खाते हुए पति से...
अजी जरा नमक का डिब्बा तो ले आना...!!!
.
पति रसोई में काफी देर ढूंढने के बाद आवाज लगाता है
यहां तो नमक का डिब्बा है ही नहीं...!!!
.
पत्नी - एक नंबर के कामचोर हो, एक काम भी ढंग से नहीं कर सकते,
सारा दिन गप्पे हांकते रहते हो, मोबाइल के अलावा कुछ नही दिखता,
ये फेसबुक किसी दिन हमारा तलाक करवाएगा...
दोस्तों के साथ आवारागर्दी, सारा दिन बेफिजुल काम, यही सब करते हो...!!!
मुझे पता था तुम्हें नहीं मिलेगा, इसलिए पहले ही ले आई थी,
आ जाओ और चुपचाप खाना खा लो...।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें