जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
बुजुर्ग पति-पत्नी अदालत में तलाक के लिए गए...
जज ने पूछा - इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
.
महिला बोली - जज साहब! मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
.
जज ने पूछा - वो कैसे?
.
महिला ने कहा - इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं...
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो ये अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...!!!