फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा मर्द राशिफल नहीं पढ़ते...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 13 Jul 2020 09:32 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 
विज्ञापन


------------------------------------------

एक बार एक स्कूल मे आग लग गई,
स्कूल की छुट्टी हो गई।
सब बच्चे स्कूल से घर खुशी खुशी जा रहे थे...

लेकिन एक बच्चा बड़ा दुखी होकर स्कूल से जा रहा था।

टीचर ने उसको देखा अपने पास बुलाया और पूछा बेटा सब बच्चे तो इतने खुश हैं, लेकिन तुम दुखी क्यों हो?

लड़का बोला आग से स्कूल ही तो जला है।
मास्टर तो सारे बच गए।
कल पार्क मे बिठाकर पढ़ाने लगेंगे...!!! 
Trending Videos

Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में इंटरव्यू देने गया

इंटरव्यू लेने वाला -  जावा के चार वर्जन बताइये?

पप्पू - मर जावा, मिट जावा, लुट जावा, और सद्दके जावा।

इंटरव्यू लेने वाला - शाबाश, अब सीधा घर जावा।
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - शादीशुदा मर्द राशिफल नहीं पढ़ते

गप्पू - अच्छा... 

पप्पू - हां

गप्पू - तो फिर क्या पढ़ते हैं? 

पप्पू - वो तो... चाय के लिए अदरक कूटने की आवाज से ही अंदाजा लगा लेते हैं कि
आज उनका दिन कैसा रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें