फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पत्नी ने चालान से बचने के लिए पति को बताया अनोखा उपाय, जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 08 Sep 2019 09:47 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


--------------------------------------

लड़के वाले - बारात ठीक आठ बजे पहुंच जाएगी,
पर एक बात कहना तो भूल ही गए। 

लड़की वाले - जी पता है,
बारातियों का स्वागत पान पराग से करना है ना? 

लड़के वाले - जी नहीं,
रास्ते के सारे चालान आपको ही भरने हैं...!!! 

jokes
पिता - अगर तू फिर परीक्षा में फेल हुआ तो मुझे पापा मत बोलना। 

रिजल्ट के बाद...

पिता - तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा? 

बेटा - दिमाग खराब मत कर मदनलाल,
तूने पापा कहलवाने का हक खो दिया है...!!!

joke
एक पति की नजर में खुशी दिखाने और छिपाने में अंतर...

जब घर पे साला आए तो दिखानी पड़ती है...
.
और...
.
साली आए तो छिपानी पड़ती है...!!!

joke smiley
एमबीबीएस के छात्र ऑपरेशन सीखने के लिए टेबल के पास जमा थे, 
टेबल पर एक मरा हुआ कुत्ता पड़ा था। 

प्रोफेसर ने कुत्ते की नाक में अपनी ऊंगली डाली और बाहर निकाल कर चाटने लगा। 

इसके बाद उसने सभी छात्रों को वैसा ही करने को कहा...

सभी छात्रों ने एक-एक कर कुत्ते की नाक में अपनी ऊंगली डाली और बाहर निकाल कर चाटा। 

अंत में प्रोफेसर उनकी तरफ देख कर बोला - डॉक्टरी में सबसे महत्वपूर्ण बात होती है 'ध्यान'। 
मैंने कुत्ते की नाक में अपनी तीसरी ऊंगली डाली थी और दूसरी ऊंगली को चाटा था। 
उम्मीद करता हूं अगली बार तुम लोग अपना पूरा ध्यान लगाओगे। 

फिर छात्रों ने प्रोफेसर साहब को उठा-उठाकर पटका...!
विज्ञापन

जोक्स
पति बाइक लेकर घर से निकल रहा था...

पत्नी - ये लो सुई...

पति - ये क्यों? 

पत्नी - अगर चेकिंग चल रही हो तो
सुई से पंचर करके पैदल बगल से निकल लेना...
पंचर मात्र 20 रुपये का बनेगा और चालान 30 हजार का...!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें