जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
विज्ञापन
-----------------------------
एक महिला ने एम्बुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर कॉल किया।
ऑपरेटर - आपको क्या समस्या है ?
महिला - मेरे पैर की अंगुली टेबल से टकरा गई है।
ऑपरेटर - हंसते हुए, और इस के लिए आप एम्बुलेंस बुलाना बुलाना चाहती हैं।
महिला - नहीं, एम्बुलेंस तो मैं पति के लिए मंगा रही हूं, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था।