फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें... पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 12 Apr 2020 11:01 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Jokes - फोटो : Pixabay

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 



-------------------------------------------  

पप्पू - अच्छे दोस्त कितना भी रूठें, 
उन्हें मना लेना चाहिए! 

गप्पू - क्यों? 

पप्पू - क्योंकि, वो अपने सारे राज जानते हैं...!!!

Jokes - फोटो : Pixabay
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा,
खुशी के मारे उछलने लगा...!

दोस्त - क्या हुआ, इतना खुश कैसे है? 

लड़का - आज पहली बार मुझसे 
किसी लड़की ने मेट्रो में बात की! 

दोस्त - वाह भाई, क्या बात हुई? 

लड़का - मैं बैठा था, वो बोली 
उठो ये लेडीज सीट है...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
सिर दर्द होने पर कुछ देर 
गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें...
.
क्योंकि...
.
जहर ही जहर को मारता है...!!!
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें