छात्र - सर जी...
मास्टर - हां बोलो
छात्र - मैंने जो काम नहीं किया क्या आप उसकी सजा मुझे देंगे?
मास्टर - नहीं, बिल्कुल नहीं! बोलो क्या बात है?
छात्र - मैंने आज होमवर्क नहीं किया...!!!
बहू रोए जा रही थी। सास ने पुचकारते हुए पूछा -
क्यों बेटी, रो क्यों रही हो?
बहू - क्या मैं चुड़ैल जैसी दिखती हूं?
सास - नहीं, बिल्कुल नहीं।
बहू - क्या मेरी आंखें मेंढ़की की तरह हैं?
सास - नहीं तो।
बहू - क्या मेरी नाक पकौड़े जैसी है?
सास - नहीं...
बहू - क्या मैं भैंस जैसी मोटी और काली हूं?
सास - नहीं बेटी, बिल्कुल नहीं।
बहू - फिर सारे मोहल्ले के लोग क्यों कहते फिरते हैं कि
तू तो अपनी सास जैसी दिखती है...!!!