फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पत्नी की बातें और पंडित की कथा एक जैसी होती हैं, नहीं जानते हैं तो जानिए कैसे?

Sat, 27 Jul 2019 11:29 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


--------------------------------------------  

पत्नी - तुम्हारे इस नर्क में तुम्हारी गुलामी करते-करते मैं तंग आ गई...
लगता है पिछले जन्म में मैंने बहुत बुरे कर्म किए होंगे!
.
.
पति - तो अब तो अच्छे कर लो...
मायके जाओ और मेरे घर को स्वर्ग बनाओ!!! 

Jokes
वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द? 

महिला - मेरा चश्मा कहां है संगीता...

वकील - तो इसमें मारने वाली क्या बात थी? 

महिला - मेरा नाम रंजना है...!!!

अदालत में घोर सन्नाटा छा गया...

joke
मास्टर जी ने पप्पू का लंच बॉक्स खा लिया और बोले-
बेटा घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे ना? 
.
.
.
पप्पू (कुछ देर सोचने के बाद) बोला- नहीं मास्टर जी,
मैं कह दूंगा कि कुत्ता खा गया था!!! 

joke
पप्पू - कहा जाता है जोड़ियां स्वर्ग में बनके आती हैं,
लेकिन क्या तुम्हें पता है कि नर्क में क्या होता है? 

गप्पू - क्या होता है? 

पप्पू - शादी के बाद जो दुर्गति होती है,
वो नर्क में ही तय किया जाता है!!!
विज्ञापन

joke smiley
पप्पू - पत्नी की बातें और पंडित की कथा एक जैसी होती हैं…!

गप्पू - वो कैसे? 

पप्पू - समझ भले कुछ न आये,
पर ध्यान लगाकर सुनने का नाटक जरूर करना पड़ता है…!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें