फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ऊंगली के इशारे से पति को बुलाया और कही ये खतरनाक बात, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 27 Jun 2019 07:47 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------------

चिंटू जब अपने रिपोर्ट कार्ड पर  पिता से हस्ताक्षर करवाने गया,
तो चिंटू के पिता ने उसपे अंगूठा लगा दिया,
तो चिंटू ने पूछा - पापा आप तो इंजीनियर हो, फिर अंगूठा क्यो लगाया??

बाप बोला - बेटा जैसे तेरे नंबर आए हैं ना,
उससे तेरी टीचर को पता नहीं लगना चाहिए कि तेरा बाप पढ़ा लिखा है 

जोक्स
मरीज डॉक्टर से - डॉक्टर साहब आपने जो पर्ची के पीछे दवाई लिखी थी, 
वो पूरे शहर में कही नहीं मिल रही। 
.
.
डॉक्टर - अरे भाई, वो तो मैं अपना पेन चला कर चेक कर रहा था...!!! 

जोक्स
पति आज बाहर खाना खाएंगे,

पत्नी (खुश होकर) - ठीक है, मैं दो मिनट में तैयार हो कर आती हूं

पति - ठीक है मैं बाहर चटाई बिछाता हूं तब तक...

फिर क्या, पति की हुई जोरदार कुटाई!!! 

Jokes
टीचर - आज पहली बार तुम क्लास में बातें कर रही हो, 
रोज तो सर झुका कर मेरा लेक्चर सुनती थी...
.
.
.
छात्रा - वो सर आज मेरा नेट पैक खत्म हो गया था...!!! 

joke
टीचर - अस्पताल का क्या मतलब होता है?

छात्र - सर स्वर्ग की ओर जाने वाले रास्ते में 
जो टोल टैक्स आता है,
उसे ही अस्पताल कहते हैं...!!! 
विज्ञापन

जोक्स
पत्नी ने ऊंगली के इशारे से पति को बुलाया...

पति - बोलो क्या काम है? 

पत्नी - कुछ नहीं, 
बस अपनी ऊंगली की ताकत चेक कर रही थी...!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें