फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बीवी ने शक की हद पार कर दी, ये मजेदार जोक्स आपको कर देंगे लोटपोट

Wed, 24 Jul 2019 09:54 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


---------------------------------------- 

बच्चा - मम्मी मैं बड़ा होकर पायलट बनूंगा...
और अपने घर के ऊपर प्लेन उड़ाऊंगा। 

मम्मी - लेकिन मुझे कैसे पता चलेगा कि वो तुम्हारा ही प्लेन है? 

बच्चा - मैं घर पर बम गिरा के जाऊंगा...!!! 

Trending Videos

Jokes
डॉक्टर पप्पू से - तुम्हें तो बहुत कमजोरी है...
फल खाया करो, छिलके सहित...

पप्पू - ठीक है डॉक्टर साहब…

एक दो घंटे बाद ही पप्पू रोता-रोता वापस आया…

डॉक्टर - क्या हुआ भाई, क्यों रो रहे हो???

पप्पू - पेट में दर्द है बहुत तेज….

डॉक्टर - क्या खाया था???

पप्पू - जी नारियल खाया था, छिलके सहित…!!! 

जोक्स
पति ने शौक-शौक में व्रत रख लिया...

उसने अपने बीवी से कहा - देखना सूरज डूबा क्या? 

बीवी - नहीं...

कुछ देर बाद पति ने दोबारा कहा - देखो डूबा कि नहीं? 

बीवी -  नहीं, अभी नहीं डूबा...

पति (झल्लाकर) - लगता है मुझे साथ लेके ही डूबेगा...!!! 

joke
पत्नी ने एक दिन अपने पति का मोबाइल चेक किया तो
उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे... 

आंखों का इलाज
होठों का इलाज
दिल का इलाज

पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया, तो आया 'ला-इलाज'!!!
विज्ञापन

joke smiley
शक करने की इंतहा...

पत्नी - तुम्हारी शर्ट में तो एक भी बाल नहीं मिलता है। 

पति - हां तो क्या हुआ? 

पत्नी - मैं पूछती हूं कौन है वो गंजी? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें