फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पति बोला- डॉक्टर ने मुझे फीकी चाय पीने को कहा है, फिर पत्नी ने दिया धमाकेदार जवाब

Thu, 29 Aug 2019 09:29 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


-----------------------------------------

हर मोटा इंसान अक्सर यही सोचता है कि
ऐसा क्या खाऊं, जिससे पतला हो जाऊं!
.
ध्यान दीजिए...
.
सोचता भी वो खाने की ही है...!!!    

joke
लड़की - बाबा मुझे गर्मी में भी सर्दी लगती है। 

बाबा - बेटी पराठे खाती हो क्या? 

लड़की - हां...

बाबा - कौन से तेल में बनाती हो? 

लड़की - रिफाइंड में...

बाबा - बस यही तो दिक्कत है...
नवरत्न तेल में बनाया करो, कृपा आनी शुरू हो जाएगी!!! 

joke smiley
पप्पू उदास बैठा था...

गप्पू - क्या हुआ, उदास क्यों बैठे हो? 

पप्पू - अरे यार पूछ मत... बाजार से 50 रुपये के छोले-भटूरे खा गया और
घर आकर पता चला कि पड़ोस में भंडारा है...!!! 

joke
बैंक के बाहर भीड़ लगी थी...

एक आदमी बार-बार आगे जाने की कोशिश करता और
लोग उसे पकड़ कर पीछे खींच लेते। 

5-6 बार खींचे जाने के बाद वह चिल्लाया- 
लगे रहो लाइन में तुमलोग, मैं आज बैंक ही नहीं खोलूंगा...!!! 
विज्ञापन

जोक्स
पति - मुझे डायबिटीज है, डॉक्टर ने फीकी चाय पीने को कहा है। 
.
.
.
पत्नी - अब मैं अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी,
लड्डू खा कर पी लेना, फीकी लगेगी...!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें