जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------
पति और पत्नी में लड़ाई हो गई
पत्नी रूठकर मायके चली गई
बेचारे पति ने फोन किया...
पति - जानू मुझे माफ कर दो
वापस आ जाओ ना
पत्नी - पहले जरा किचन से एक ग्लास लाओ
और उसे जमीन पर पटक दो
पति - पटक दिया
पत्नी - अब जो कांच के टुकड़े हैं,
उनको फिर से जोड़ सकते हो क्या ?
पति - जोड़ने की जरूरत ही नहीं है डार्लिंग...
ग्लास टूटा ही नहीं है, क्योंकि ग्लास स्टील का था
पत्नी - आप भी बड़े वो हो जी
कल लेने आ जाना
जोक्स
पिंकी - क्या हुआ रो क्यों रही हो?
सहेली - मैं तो लुट गयी बर्बाद हो गई
पिंकी - क्यों पति में पिटाई की क्या ?
सहेली - मेरे पति का ऑफिस में एक लड़की
से चक्कर चल रहा है
पिंकी - तुमको कैसे पता ?
सहेली - मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने कल
उनको एक लड़की के साथ देखा था...!!!
Jokes
पप्पू - ये ट्रेन चल क्यों नहीं रही
टीटी - अरे भारी वर्षा की वजह से ट्रेन लेट है
पप्पू - वर्षा इतनी भारी है
तो वर्षा को ट्रेन से उतार क्यों नहीं देते
टीटी बेहोश
jokes
पप्पू जैसे ही जैकिट पहन के घर से निकला
पापा - इधर आ तू बड़ा बदमाश होता जा रहा है
पप्पू - अरे मैंने अब क्या किया ?
पापा - ला तेरी जैकेट की तलाशी लेता हूं
- लड़की का नंबर मिला
- मूवी की 2 टिकट
- सिगरेट का पैकिट
- बीयर
पापा (थप्पड़ मारके) - कमीने कब से करता है
तू ये सब
पप्पू - पर पापा ये तो आपकी जैकेट है
मैं तो पहन के बाहर जा रहा था...!!!
jokes
बेटा - मम्मी अगर मैं लव मैरिज कर लूं तो ?
मम्मी - ज्यादा लड़कियों के चक्कर में मत पड़,
ये लड़कियां बड़ी चालाक होती हैं
बेटा - नहीं मम्मी वो……..
मम्मी - मुझे पता है ये कमीनी अच्छे लड़कों को फंसाती हैं
बेटा - अरे मम्मी वो सुबह पापा बोल रहे थे
कि आप दोनों की लव मैरिज हुई है...!!!
joke smiley
बापू - कल रात घर क्यों नहीं आया
पप्पू - वो दोस्त के घर पढ़ाई कर रहा था
बापू - तेरी रात की दारु उतरी नहीं क्या अभी ?
पप्पू - क्यों बापू ?
बापू - क्योंकि तेरी पढ़ाई खत्म हुए 4 साल हो गए,
अब तो तू नौकरी करता है...!!!
- फोटो : YouTube
पप्पू गुस्से में अपनी बीवी को लेकर ससुराल गया
सास - क्या हुआ दामाद जी
पप्पू - मेरा खून चूस लिया इसने
सास - ऐसा क्या किया मेरी बेटी ने...
पप्पू - इसमें हजारों कमियां हैं
सास - मुझे पता है बेटा,
इसी वजह से तो इसे अच्छा लड़का नहीं मिल पाया...!!!