फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पति ने लगाया अंदाजा, लेकिन पत्नी का जवाब सुनकर पीट लिया माथा

Sun, 08 Dec 2019 10:16 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


-------------------------------------------- 

मेरे एक पड़ोसी हैं, जिनका नाम है 'भगवान'
और उनकी बेटी का नाम है 'भक्ति'।
मम्मी बोलती है कि 'बेटा भगवान की भक्ति में मन लगाया कर'

अब मम्मी को कैसे समझाऊं कि भक्ति में तो मन लगाता हूं,
पर भगवान ही नहीं मान रहे...!!!

Jokes - फोटो : Pixabay
गांव से एक मुसाफिर गुजर रहा था। उसने एक बच्चे को खेलते देखा
और बोला- बेटा क्या आप मुझे थोड़ा सा पानी पिला देंगे?

बच्चा - अगर लस्सी हो जाये तो।

मुसाफिर - तब तो बहुत ही अच्छा होगा।

बच्चा भाग कर गया और लस्सी ले आया। 

मुसाफिर ने पांच लोटे लस्सी पीने के बाद बच्चे से पूछा-
क्या तुम्हारे घर में कोई लस्सी नही पीता?

बच्चा- पीते तो सब हैं, लेकिन आज लस्सी में चूहा गिर गया था और
उसी में मर गया था।
मुसाफिर ने गुस्से में लोटा जमीन पर दे मारा।

बच्चा रोते हुए बोला- मम्मी इन्होंने लोटा तोड़ दिया।
अब हम टॉयलेट क्या लेकर जायेंगे...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
पति - मेरा अंदाजा यह कह रहा है कि इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है!
.
.
.
पत्नी - अरे वाह मेरे पति परमेश्वर, आपने बिल्कुल सही अंदाजा लगाया,
इसमें मेरी नई सैंडल है...!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें