फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने कह दी ऐसी धमाकेदार बात, पत्नी ने पहुंचा दिया अस्पताल... पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 26 May 2020 11:10 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------------------   

पत्नी - बाजार से दूध का एक पैकेट ले आओ!
हां, अगर बाजार मे अंडे दिखे तो छह ले आना! 
.
पति छह पैकट दूध ले आया! 
.
पत्नी - छह पैकेट दूध? 
.
पति - हां छह पैकेट ही लाया हूं, क्योंकि 
बाजार मे अंडे दिख गए थे...!!! 

Trending Videos

Jokes - फोटो : Pixabay
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा... 
.

पंडित जी - बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और 
आखिरी रोटी कुत्ते को..! 
.

औरत - पर पंडित जी, मैं तो ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं और 
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...!!!

पंडित जी बेहोश..!! 
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी मायके से वापस आई... 
पति दरवाजा खोलते हुए जोर-जोर से हंसने लगा...
.
पत्नी - ऐसे क्यों हंस रहे हो?  
.
पति - गुरूजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत सामने आए
उसका सामना हंसते हुए करो! 

फिर क्या... बेचारा पति अस्पताल में है... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें