फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पति ने कहा- मुझे आत्मा की शांति चाहिए, फिर पत्नी ने पूछा ये धमाकेदार सवाल

Thu, 09 May 2019 08:00 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोक्स
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------ 

सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, 'अजी सुनते हो?'
पति - बोलो! क्या हुआ?
पत्नी - मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।
पति - ठीक है तो वापिस सो जा और पहन ले।

जोक्स
शादी के बाद सोनम अपनी सहेली से मिली।
सहेली - क्या बात है शादी के बाद परेशान सी रहने लगी हो?
सोनम - क्या बताऊं यार।
काम करूं तो मेरी सांस फूल जाती है 
और ना करूं तो कम्बख्त सास फूल जाती है। 

Jokes
एक बच्चा स्कूल से रोते हुए जल्दी घर वापस आ गया।
मम्मी - क्या हुआ बेटा तू रो क्यों रहा है और आज इतनी जल्दी घर क्यों आ गया?
बच्चा - मम्मी मैंने तो बस एक मच्छर मारा था और
मैडम ने मुझे मारा और स्कूल से भगा दिया।
मां - एक मच्छर मारने पर तुझे क्यों मारा और स्कूल से भी भगा दिया?
बच्चा - मम्मी, मगर मच्छर उनकी गाल पर बैठा था। 

- फोटो : YouTube
एक शराबी छत पर से नीचे गिर गया,

सब लोग भागे आए और पूछने लगे के क्या हुआ?

शराबी - पता नही भाई… 
मैं भी अभी-अभी नीचे आया हूं।
विज्ञापन

Jokes
पत्नी (फोन पर) - अजी, मैं अब बाजार आयी हूं खरीदारी करने। आप को कुछ चाहिए क्या?

पति - हां… मुझे जीवन का अर्थ चाहिए। जीवन सार्थक कैसे होता है ये चाहिए। 
आत्मा की शांति चाहिए। मुझे अपना अस्तित्व ढूंढना है।

पत्नी (थोड़ी चुप्पी के बाद) - ठीक है ठीक है, कौन सी लाऊं? किंगफिशर या फॉस्टर? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें