फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लेकर बाबा का ज्ञान... पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 28 May 2020 10:53 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


--------------------------------------------
पप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया...
तो...
लड़की ने पप्पू को खूब पीटा...
चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा और
घसीट-घसीट के पीटा...!

थोड़ी देर बाद पप्पू उठा और 
कपड़े झाड़ते हुए बोला- 
तो फिर मैं इनकार समझूं...!!!

Trending Videos


एक व्यक्ति अपनी बीमारी दादी को 
मोहल्ले के डॉक्टर के पास दिखाने ले गया... 

डॉक्टर - मुंह खोलो दादी...

दादी - तेरी बीवी रोज शाम को 
तेरे कंपाउंडर के साथ घूमती है...!

बस इससे ज्यादा मेरा मुंह मत खुलवाना...!!!

यह सुनकर डॉक्टर बेहोश...
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
एक बाबा ज्ञान दे रहे थे...
अगर आपकी पत्नी बेहद शांत स्वभाव की है...
.
तो...
.
यह चिंता का विषय है...
.
क्योंकि...
.
उच्च क्वालिटी की रिवॉल्वर में ही 
साइलेंसर लगा होता है...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें