एक औरत अपनी कुछ परेशानियों को लेकर एक बाबा के डेरे में पहुंची।
बाबा ने सारी परेशानियों को बड़े गौर से सुना।
फिर बोले बेटी... इसका हल निकल जायेगा, सब ठीक हो जायेगा...
लेकिन इसके लिए कुछ खर्च आयेगा।
औरत ने पूछा - कितना खर्च आयेगा?
बाबा - तुमसे मैं ज्यादा तो नहीं ले सकता...
लेकिन पुराणों के अनुसार हमारे कुल 33 करोड़ देवी देवता हैं,
बस सबके नाम से एक-एक पैसा दान कर देना।
औरत ने मन ही मन कैलकुलेट किया तो
बाबा के हिसाब से कुल खर्च 33 लाख रुपये आता था...
औरत भी चालाक थी।
उसने कहा ठीक है बाबाजी,
आप बारी-बारी से सबका नाम लेते जाईये,
मैं एक-एक पैसा रखते जाऊंगी।
बाबा डेरे में अभी भी बेहोश हैं...!!!
पति और पत्नी लीवर और किडनी की तरह होते हैं...
पति लीवर तो पत्नी किडनी, क्योंकि...
लीवर खराब हुआ तो किडनी तुरंत फेल हो जाती है...
.
और...
.
किडनी फेल हुई तो लीवर दूसरी किडनी से काम चला लेता है...!!!
पप्पू ने अपने दोस्त गप्पू से पूछा - यार मेरी डी.पी. बहुत पुरानी हो गई है, बदल लूं क्या?
पप्पू की सीधी सादी पत्नी ने गप्पू से पूछा- ये डी.पी. क्या होती है?
गप्पू बोला - डी.पी. यानी धर्म पत्नी!
कह कर भाग गया...
अब पप्पू अस्पताल में भर्ती है...!!!