फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब संता अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया, ये मजेदार चुटकुले आपको कर देंगे लोटपोट

Mon, 27 May 2019 04:32 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : You Tube
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन

एक शराबी छत पर से नीचे गिर गया,

सब लोग भागे आए और पूछने लगे के क्या हुआ?

शराबी : “पता नही भाई … मैं भी जस्ट अभी नीचे आया हूं।

 

पप्पू अपनी बीवी की साथ स्टेशन पर ट्रेन का इंतज़ार कर रहा था,
तभी एक गाड़ी आई, जिस पर लिखा था, “बॉम्बे मेल”,
पप्पू भाग कर ट्रेन में चढ़ गया और अपनी बीवी को बोला,
जब बॉम्बे फीमेल आएगी, तुम उसमें आ जाना।

- फोटो : Social Media
घण्टू ने कॉलेज की एक लड़की को, “आई लव यू” बोल दिया,
लड़की हैरान हो गयी,
और फिर बोला, अब तुम भी मुझे बोलो,
लड़की – मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं,
घण्टू – सर को मत बोलना पगली, वो तो शादी-शुदा है।

बेटा – पापा ये साढ़ू-साढ़ू कौन होते हैं,
पापा – बेटे जब दो अनजान आदमी एक ही कंपनी द्वारा ठगे जाते हैं,
तो वह आपस में साढ़ू कहलाते हैं।

- फोटो : YouTube

संता – यार मैं घरवालों से बड़ा परेशान हूं

बंता -क्यों ?

संता – अरे उनको घड़ी में टाइम तक देखना नहीं आता

बंता – मतलब ?

संता – सुबह- सुबह मुझे जबरदस्ती उठा देते हैं
और बोलते हैं –

“उठ जा, देख कितना टाइम हो गया” 

विज्ञापन

संता रात को गर्लफ्रेंड से मिलने गया

जैसे ही दरवाजा खटखटाया

सपना – कौन है ?

संता – मैं हूँ

सपना – मैं कौन ?

संता – अरे तू सपना और कौन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें